IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, राजस्थान में मौसम अलर्ट
जयपुर|मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से राजस्थान का मौसम एकबार फिर बदल जाएगा और बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 31 जनवरी को प्रदेश के पाली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां बादल गरजने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने के साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है। इसके अलावा विभाग ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने 1 फरवरी को प्रदेश के 4 जिलों के लिए ऑरेंज तो 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।जयपुर मौसम केंद्र ने अनुसार 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग का कहना है कि इसी तरह का मौसम 1 और 2 फरवरी को भी उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जारी रह सकता है, जिसमें अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग शामिल हैं। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह खत्म हुए 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा, जबकि कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी रही और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर घना कोहरा देखा गया। इस दौरान माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर और फतेहपुर में 5.9 डिग्री और गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
31 जनवरी (शनिवार) को बारिश की संभावना वाले इलाके
ऑरेंज अलर्ट- पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद
येलो अलर्ट- सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सलूम्बर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ इस दौरान इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 KMPH की गति से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है1 फरवरी (रविवार) को बारिश की संभावना वाले इलाके ऑरेंज अलर्ट- डीडवाना कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, कोटपुतली बहरोड़ येलो अलर्ट- हनुमानगढ़, चुरू, जयपुर, अलवर, खैरथल तिजारा, दौसा,डीग, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर इस दौरान इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 KMPH की गति से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां
पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 204 किमी प्रति घंटा गति से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। जिसके चलते एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा 5 फरवरी 2026 से एक अन्य नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा भी पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव