निवेशकों की सतर्क शुरुआत, वैश्विक संकेतों पर नजर
नई दिल्ली| भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.25 अंक बढ़कर 25,725.65 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.67 पर पहुंच गया। आईटी और सेवा क्षेत्र के शेयरों में आई गिरावट के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक स्तर पर कारोबार शुरू किया। मंदी के साथ शुरुआत के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत और गिरकर 83,203.04 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,655.15 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ गए। दूसरी ओर, आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज फाइनेंस लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।
आईटी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के चलते आईटी शेयरों में दिखी अस्थिरता
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आईटी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के चलते आईटी शेयरों में अस्थिरता जारी रह सकती है। कुल मिलाकर, आईटी शेयर कमजोर बने रह सकते हैं क्योंकि इस क्षेत्र को लेकर अनिश्चितता बहुत अधिक है और बड़े संस्थागत निवेशक आईटी शेयरों में तब तक बड़ा निवेश नहीं करेंगे, जब तक कि वैल्यूएशन आकर्षक न हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि आईटी क्षेत्र से हटकर बैंकिंग और वित्तीय, ऑटोमोबाइल, दूरसंचार, फार्मास्यूटिकल्स आदि जैसे अन्य क्षेत्रों की ओर रुझान हो सकता है, जहां अच्छे मुनाफे की संभावना है।
एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद रहे। मंगलवार को रात भर के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी गई।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 67.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 995.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 187.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक चढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.65 अंक बढ़कर 25,725.40 पर स्थिर हुआ।

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
OBC रिपोर्ट आए या नहीं, आरक्षण लॉटरी नहीं रुकेगी; राजस्थान HC का सरकार को आदेश
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?