जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में गांव के अंतिम छोरों तक हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना जल जीवन मिशन पूरा कर रहा है। महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर ओडिशा सीमा से लगे ग्राम पंचायत टेड़ीनारा के सोहागपुर में मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों से अब हर घर नल से पानी पहुंच रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए 54 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 40 किलो लीटर का उच्च स्तरीय जलागार बनाया है। गांव में 2800 मीटर पाइपलाइन बिछाकर तथा 140 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। सोहागपुर को विगत दिसम्बर माह में हर घर जल ग्राम घोषित किया गया है।
पेयजल के लिए पहले सोहागपुर के लोग हैंडपंपों, पावर पंपों और कुंओं पर निर्भर थे। बरसात में महिलाओं को दूर से पानी लाने में काफी दिक्कत होती थी। अब घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं का बहुत सा समय बच रहा है। इससे वे अपने आजीविका संबंधी कार्यों, बच्चों तथा घर-परिवार को ज्यादा समय दे पा रही हैं। घर के सभी लोगों के लिए रोज-रोज पानी के इंतजाम में होने वाली परेशानियों से भी उन्हें निजात मिल गई है।

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति