राज्यमंत्री पंवार ने की मछुआ पारिश्रमिक दरों में वृद्धि की घोषणा
भोपाल : मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने मछुआ पारिश्रमिक दरों में वृद्धि कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से राज्यभर के मछुआरों को हर साल करीब 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। यह संशोधन लगभग चार साल बाद किया गया है। निर्णय का स्वागत करते हुए मछुआ समितियों के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। राज्यमंत्री पंवार ने भदभदा मत्स्य प्रक्षेत्र में बुधवार को मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ (सहकारी मर्यादित) की 28वीं वार्षिक साधारण सभा में प्रदेश से आए मछुआरों को संबोधित कर रहे थे।
मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की 28वीं वार्षिक साधारण सभा में बीते वर्ष की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा की गई। नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में मत्स्य महासंघ के जलाशयों में कार्यरत मछुआ सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों को कर्तल ध्वनि से स्वीकृति दी।
बैठक में मत्स्य महासंघ (सहकारी मर्यादित) की प्रबंध संचालक सुनिधि निवेदिता, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारिता, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहित कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य महाप्रबंधक रवि कुमार गजभिये ने सभी अतिथियों, काम-काज समिति के सदस्यों और मछुआ सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त