मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे संवेदनशील प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ भवन में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवक के फर्जी आईएएस बनकर घुसने का मामला सामने आया है. यही वह इमारत है, जहां मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव अनुराग जैन का दफ्तर स्थित है. घटना ने मंत्रालय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार युवक ने खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताते हुए मंत्रालय में प्रवेश किया. उसने बाकायदा पास बनवाया और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) पहुंचकर ट्रांसफर को लेकर चर्चा शुरू कर दी. विभाग में पदस्थ डिप्टी सेक्रेटरी अजय कटसेरिया से बातचीत के दौरान जब उससे बैच, कैडर और सर्विस डिटेल्स पूछी गईं तो वह उलझ गया. जवाब संदिग्ध लगते ही अधिकारी को शक हुआ और तत्काल सिक्योरिटी ऑफिसर को बुलाया गया. जांच में युवक की पहचान योगेंद्र सिंह चौहान निवासी इंदौर के रूप में हुई. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह भोपाल ट्रांसफर के बहाने मंत्रालय में दाखिल हुआ था. उसके पास मौजूद दस्तावेजों की जांच की जा रही है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।
सुरक्षा में सेंध कैसे?
वल्लभ भवन में बहुस्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पास सिस्टम और हर गेट पर सशस्त्र बलों की तैनाती रहती है. सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं. इसके बावजूद फर्जी अधिकारी का प्रवेश करना सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है. अब सवाल यह है कि पास किस आधार पर जारी हुआ? सत्यापन प्रक्रिया में कहां चूक हुई? क्या किसी स्तर पर अंदरूनी लापरवाही या मिलीभगत की संभावना है? मामले के सामने आते ही मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है. उच्च स्तर पर जांच के निर्देश दिए जाने की तैयारी है. यह घटना न केवल सुरक्षा तंत्र बल्कि प्रशासनिक प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रही है।
पुलिस बोली- मानसिक रूप से पीड़ित है, परिजन थाने लेने पहुंचे
इस मामले में अरेरा हिल्स थाना पुलिस का कहना है कि मंत्रालय से सूचना मिली थी कि कोई संदिग्ध व्यक्ति घुसपैट कर चुका है और वह तीसरी मंजिल में जाकर एक अधिकारी के पास बैठा हुआ है. जिसके बाद उसकी जांच की गई और वह फर्जी पाया गया. सुरक्षा अधिकारी की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है. कोई व्यक्ति विद्यालय में दाखिल होता है. उसका पास बनाया जाता है. जांच होती है. इसके अलावा आधार कार्ड तक देखा जाता है. लेकिन इस घटना के बाद स्पष्ट है की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावे की मंत्रालय में बनी हुई है।

गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा