300 किलो से अधिक सड़ी-गली मिठाइयाँ व दूषित सामग्री करवाई नष्ट
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक डॉ. टी. शुभमंगला, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश सारण के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोनेड़ा गांव स्थित एक मावा प्लांट का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि प्लांट से मावा और दूध के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जयपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान प्लांट के गोदाम से करीब 250 किलो दुग्धित व फफूंद लगी मिठाइयाँ एवं लगभग 50 किलो फफूंदयुक्त चीनी बरामद हुई, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। टीम ने खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव, स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। प्लांट में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर विभाग ने इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित संचालक के विरुद्ध एफएसएसए एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा भी मौजूद रहीं।

जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी राज्यों से मांगा जवाब