राजीविका एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य आगामी तीन वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य राजीविका द्वारा प्रोत्साहित मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन को सुदृढ़ करना तथा फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश घटक के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान करना है।
एमओयू के अंतर्गत मॉडल सीएलएफ, किसान उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहारों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह समझौता जयपुर स्थित राजीविका राज्य कार्यालय में राजीविका की राज्य मिशन निदेशक श्रीमती नेहा गिरि एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस की कार्यकारी निदेशक श्रीमती मलिका श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक (प्रशासन) श्रीमती प्रीति सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक (आईबी) श्रीमती सुनीता चौधरी, राज्य परियोजना प्रबंधक (एसआईएसडी) श्रीमती नीरू मीणा तुलसीराम, तथा सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के महाप्रबंधक श्री कुमार रंजन एवं श्री विजय सिंह सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास, विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में आज बंद, जनजीवन पर असर
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल