पुलिस ने करीब 10,000 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है।
जयपुर|गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फार्म हाउस से करीब 10 हजार किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुलेमान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुलेमान के खिलाफ इससे पहले भी अवैध विस्फोटक सामग्री के तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मामले में जांच एवं पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हरसौर गांव में पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और नागौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी विस्फोटक सामग्री बरामदगी है।
दिल्ली धमाका मामले में फरार आतंकी राथर पर कसेगा शिकंजा, इंटरपोल नोटिस की तैयारी
187 कट्टों में भरा मिला विस्फोटक
इस मामले में आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार किया गया है, जिसने यह भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री अपने फार्म हाउस में बने एक मकान में छिपाकर रखी थी। छापेमारी में मौके से 187 कट्टों में लगभग 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर आदि विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि वह कथित तौर पर वैध और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों को यह विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करता था।
केंद्रीय जांच एजेंसियों को दी गई जानकारी
पीटीआई के अनुसार, नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (एसपी) ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात हरसौर गांव में छापा मारा, जहां एक खेत से 187 बोरियों में भरा 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी जब्त किए, जिसमें नौ कार्टन डेटोनेटर, 12 कार्टन और 15 बंडल नीले फ्यूज तार और 12 कार्टन और पांच बंडल लाल फ्यूज तार शामिल हैं। पुलिस ने हरसौर गांव के रहने वाले सुलेमान खान को भी मौके से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
FASTag और Amazon गिफ्ट कार्ड से जुड़े नए और एडवांस साइबर फ्रॉड का खुलासा, 2 धरे
कच्छावा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने आगे बताया कि जब्ती के बारे में केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और उम्मीद है कि वे एक बड़ी जांच के तहत सुलेमान से पूछताछ करेंगी।बता दें कि, अमोनियम नाइट्रेट बेहद घातक विस्फोटक है, जो पहले भी बड़े धमाकों के मामलों से जुड़ा रहा है, जिसमें पिछले साल नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुआ धमाका भी शामिल है।

कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना