दिल्ली में अवैध रह रहे बांग्लादेशियों पर रेड, 20 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने फिर 20 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, जो बिना वैध वीजा या यात्रा दस्तावेजों के रह रहे थे। बाहरी जिला पुलिस ने वैध वीजा के बिना रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया है। अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के लिए वर्ष 2025 से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैध दस्तावेजो के बिना वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रहने वाले 548 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इन सभी को उचित कानूनी प्रक्रियाओं और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा जारी निर्वासन आदेशों के अनुसार हिरासत केंद्रों में भेज दिया गया है।साल भर चले इस अभियान में कई पुलिस थानों और ऑपरेशनल यूनिटों की विशेष टीमें शामिल थीं। सबसे अधिक 318 गिरफ्तारियां फॉरेनर्स सेल द्वारा की गईं। उसके बाद निहाल विहार (134) और मुंडका (87) का स्थान रहा। अभियान में योगदान देने वाली अन्य यूनिटों में रानी बाग (1), रानहोला (5), पश्चिम विहार पूर्व (1) और साइबर पुलिस स्टेशन (2) शामिल थीं।दिल्ली पुलिस के 8 अधिकारियों का पद बढ़ा, DIG के रैंक पर प्रमोट किए गएये भी पढ़ें:200 गिरफ्तार, 534 मोबाइल, लाखों की ज्वेलरी बरामद.. दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन संकल्पगिरफ्तार किए गए विदेशियों में अधिकांश बांग्लादेश (380) से थे। उसके बाद नाइजीरिया (111) का स्थान था। अन्य विदेशियों में में आइवरी कोस्ट (17), घाना (13), सेनेगल (10), कैमरून (10), नाइजर (2), लाइबेरिया (1), रूस (1), गिनी (1), सिएरा लियोन (1) और गाम्बिया (1) शामिल थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति बाहरी जिले में वैध वीजा या यात्रा दस्तावेजों के बिना रह रहे थे। एफआरआरओ के समक्ष पेश किए जाने के बाद इन लोगों को निर्वासन आदेश के तहत हिरासत केंद्रों में भेज दिया गया।यह अभियान बाहरी जिला के डीसीपी सचिन शर्मा की देखरेख में चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अनधिकृत निवास को रोकने के लिए जिला पुलिस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बाहरी जिला पुलिस ने दोहराया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने और आव्रजन कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

मिशन 2027: यूपी बीजेपी की नई टीम और मंत्रिमंडल विस्तार को जल्द मिल सकती है हरी झंडी
FII का बदला मन: लगातार बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने फिर लगाया भारत पर दांव
बांग्लादेश दौरे के लिए पाक टीम घोषित: शान मसूद कप्तान, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री
श्रेयस अय्यर का 'कैप्टन कूल' अवतार; पंजाब किंग्स के प्रदर्शन से गदगद हुए इरफान पठान
वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला: तेल कीमतों को थामने के लिए बढ़ाई समयसीमा
अब 'गोल्डन ऑवर' में बचेगा जीवन; जीटीबी अस्पताल में शुरू होगी 24 घंटे सर्जरी की सुविधा
जनता की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान; एलजी ने एमसीडी को बनाया जवाबदेह
12 साल में पहली बार हारी सरकार; सदन में बहुमत नहीं जुटा पाया '850 सीटों' वाला बिल
पड़ोसी बना जल्लाद: अलकनंदा में मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र की हत्या