झालावाड़ में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में चीख-पुकार
झालावाड़। मध्यप्रदेश के इंदौर से जयपुर जा रही एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र में टोल के पास पुल के नजदीक हुई। हादसे के समय बस में अलग-अलग जिलों और राज्यों से आए 36 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए जमा हो गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अचानक बस के सामने आ गया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में जितेंद्र, शिवम, तन्वय, विष्णु, रमेश, संगीता, प्राची, श्रेयांश, सुनील, बाबूलाल, कृष्णा, संजय और सुमित शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बस का कंडक्टर अभी भर्ती है।
बस के कंडक्टर रमेश ने बताया कि बस इंदौर से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुकेत क्षेत्र में टोल के पास एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए अचानक बस के सामने वाहन ला दिया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। सूचना मिलने पर सुकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर यातायात भी सुचारु करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ अस्पताल पुलिस चौकी सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और घटना की सूचना सुकेत पुलिस को दी गई। घायल कंडक्टर ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के लिए रोडवेज बसों की संख्या सीमित होने के कारण लंबी दूरी के लिए यात्रियों को अक्सर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में इंदौर और जयपुर जैसे मार्गों पर बड़ी संख्या में यात्री निजी लग्जरी बसों से यात्रा करते हैं।

मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत