सर्दियों की बीमारियों को कहें अलविदा, रोजाना इस्तेमाल करें काली हल्दी
काली हल्दी | हल्दी का नाम लेते ही हमारे जहन में पीली हल्दी आ जाती है. पीली हल्दी किचन में सब्जियों से लेकर मंदिर में पूजा करने तक में इस्तेमाल होती है. हल्दी को खाने पर इसमें कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. हल्दी को एंटीबायोटिक भी मना जाता है. लेकिन, पीली हल्दी के अलावा काली हल्दी भी होती है, जो जड़ीबूटी की तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है. खासकर इम्यूनिटी बढ़ाने में, वायरल संक्रमण की रोकथाम में, जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में ये मददगार होती है. काली हल्दी सर्दियों के सीजन में इंसानों के लिए कितनी फायदेमंद हैं एक्सपर्ट से जानें…
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में माइक्रो वायरोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. सुमित रावत बताते हैं कि काली हल्दी में पीली हल्दी से अधिक ऑक्सीडेंट होते हैं. ऑक्सीडेंट वह चीज होती है, जब हमारे शरीर में टूट-फूट होती है तो उनको जोड़ती है या जो लोग कहते हैं कि उन्हें जोड़ों में दर्द हो रहा या दर्द रहता है तो टूट होने की वजह से ऐसा होता है, इसलिए काली हल्दी जो इस्तेमाल करता है, उसको जोड़ों की दर्द की समस्या से राहत होती है. आजकल पीठ दर्द की समस्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है, बच्चों में भी ये दर्द आम होता जा रहा है. काली हल्दी का उपयोग करने पर इससे बचे रहेंगे.
पीली हल्दी से इतनी महंगी
आगे बताया, इसके अलावा काली हल्दी सूजन दूर करने और जो बार-बार संक्रमण की बीमारी सताती है, उसमें भी यह इम्यूनिटी बूस्ट कर ऐसे बचाने में मदद करती है. काली हल्दी नीले रंग की होती है और इसमें कपूर जैसी सुगंध आती है. यह बाजार में कम मिलती है, इसके रेट पीली हल्दी से डेढ़ से 2 गुना तक अधिक होते हैं.
ऐसे करें उपयोग
काली हल्दी का उपयोग अलग-अलग तरीके से अलग-अलग उपयोग में कर सकते हैं. जैसे अगर आपको वायरल इंफेक्शन की समस्या है तो इसके लिए आप काली हल्दी को रोजाना गुनगुने दूध में डालकर सोने से पहले पी ले तो इससे धीरे-धीरे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी. अगर दूध पीना पसंद नहीं है तो काली हल्दी की चाय भी सुबह खाली पेट पीने से फायदा मिलता है.
जोड़ों के दर्द में ऐसे मिलेगा आराम
आपके जोड़ों में दर्द है तो काली हल्दी को पीने से तो फायदा मिलता ही है, लेकिन काली हल्दी का लेप बनाकर जोड़ों में लगाने से दर्द में फायदा मिलेगा. सूजन है तो वह भी कम होगी. इसके अलावा काली हल्दी को सरसों के तेल में भी मिक्स करके जोड़ों के दर्द में लगा सक

अब पढ़ाई का सफर होगा आसान, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी योजना का मिलेगा फायदा
संसद में नहीं थम रहा नीट का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन बाधित
PM मोदी बोले- पेपर लीक रोकना देश की जिम्मेदारी, छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
पानी की बढ़ती मांग से निपटने का प्लान तैयार, गुरुग्राम में बढ़ेगी जल आपूर्ति क्षमता
बिग बी की हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने का किया खुलासा
मौत के मुंह से बचा ट्रक, माही नदी के ऊपर पुल पर खतरनाक मंजर
अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र में आवाज कुचलना गलत