धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच शुरू
जयपुर। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उन्हें किसी तरह का भय नहीं है और वे धर्म व गौ रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने विवादों और आरोपों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। दरअसल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, उन्हें एक ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें उनका हाल गैंगस्टर अतीक अहमद जैसा करने की बात कही गई थी।
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जान से मारने की धमकी के मामले में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर हिंदू धर्म और गौ रक्षा जैसे पवित्र कार्यों के लिए उनकी जान भी चली जाए, तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी।
धर्म और रक्षा की लड़ाई में लोग साथ नहीं खड़े
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मयुद्द बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोई भी प्रमुख धर्मगुरु या धर्माचार्य उनके खिलाफ खुलकर बयान नहीं दे रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि धर्म की रक्षा की इस लड़ाई में कई लोग उनके साथ नहीं खड़े हैं। उनके अनुसार, समाज में “असली” और “नकली” हिंदुओं की पहचान करना जरूरी हो गया है।
वैश्विक स्तर पर चल रहे हालातों पर चिंता जताई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वैश्विक स्तर पर युद्ध हालातों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में कुछ शक्तियां नियमों को तोड़कर युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं और इसे रोकना आसान नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में भी ऐसे कई युद्ध हुए हैं, लेकिन हर स्थिति का विश्लेषण जरूरी होता है, ताकि यह समझा जा सके कि कौन अपने स्वार्थ के लिए हालात बिगाड़ रहा है।

62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
रेल पटरियों पर पानी से थमी रफ्तार, जयपुर-मुंबई सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष