धमकी भरा संदेश मिला, बाड़मेर कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
बाड़मेर।राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने तत्काल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तलाशी अभियान शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया। इसके बाद कोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
ई-मेल में ड्रोन से बम गिराने की दी गई चेतावनी
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 1 बजे से पहले धमाका करने और ड्रोन से बम गिराने की बात लिखी गई थी। ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि कोर्ट का क्या फायदा, जब बेगुनाह लोगों को इंसाफ नहीं मिल सकता। यह संदेश सौरव बिस्वास नाम की ई-मेल आईडी से भेजा गया था, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की खुली चुनौती दी गई थी।
तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में निगरानी बनाए रखी गई।
साइबर टीम कर रही ई-मेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि डीजे कोर्ट बाड़मेर के सरकारी मेल पर रविवार रात करीब 10:30 बजे यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि साइबर टीम की मदद से ई-मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।
एटीएस को भेजी जाएगी रिपोर्ट
धमकी भरे संदेश में कोर्ट परिसर खाली करने और दोपहर 1 बजे तक समय दिए जाने की बात भी लिखी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इस संबंध में एटीएस तथा उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान