सड़क हादसे में छात्र की जान गई, मथुरा रोड पर ट्रक-स्कूटी भिड़ंत
नई दिल्ली|बीती रात मथुरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मोदी मिल फ्लाईओवर के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतक की पहचान मानव (19), और घायल की पहचान मोहम्मद साद (21) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया था। जानकारी के अनुसार, स्कूटी को बदरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।। ट्रक, जो दिल्ली के बादली से नागपुर जा रहा था और जिसमें किराने का सामान लदा था, अनियंत्रित होकर स्कूटी पर जा चढ़ा। इस हादसे में स्कूटी सवार छात्र मानव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद साद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक का चालक, 32 वर्षीय जहुल, हरियाणा के नूंह का रहने वाला है।

हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव