मौसम ने बदला मिजाज, लोगों ने निकाले फिर से गर्म कपड़े।
जयपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक तेजी से बदल गया। हालत यह है कि जहां प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों तेज गर्मी के चलते पंखे, एसी चलने लगे थे वहां अब सर्दी वाले कपड़े वापस निकालने पड़ गए हैं। सिरोही में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी। अगले 2–3 दिनों में पारा 4-5 डिग्री तक चढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर बढ़ेगा। मौसम परिवर्तन के चलते अलवर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बीकानेर के नोखा क्षेत्र में 25 मिमी (करीब 1 इंच) रिकॉर्ड की गई। बीकानेर में देर रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश और बादलों के कारण जयपुर का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई-अजमेर 26.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा 27.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा 28.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 28 डिग्री सेल्सियस और सिरोही 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब साफ आसमान और तेज धूप के साथ प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे वापसी करेगी।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान
अजमेर में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 16 डिग्री, जयपुर में 26 और 16.1, जबकि वनस्थली (टोंक) में अधिकतम 31.1 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर 29.8, बीकानेर 28.5 और कोटा 28.9 डिग्री रहा। वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात में ठंडक का असर बना हुआ है।

अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग