युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
आईपीएल 2026 का रोमांच खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर ऋषभ पंत के नेतृत्व में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में हराकर टीम के हौसले बुलंद और अब उनका सामना नौ अप्रैल यानी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। इस मैच से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभ्यास सत्र में घातक गेंदबाजी करते देखा गया।
लगातार छह यॉर्कर गेंदों से अर्जुन ने साबित की ताकत
सोशल मीडिया पर लखनऊ के अभ्यास सत्र का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन को ऋषभ पंत और अब्दुल समद के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में अर्जुन लगातार छह यॉर्कर फेंकते दिख रहे हैं, जिससे प्रशंसक भी काफी हैरान हो गए। एक फैन ने इस वीडियो को साझा करते हुए अर्जुन को 'देसी मिचेल स्टार्क' करार दिया।
जल्द हो सकता है लखनऊ के लिए डेब्यू
अर्जुन की हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह लखनऊ के लिए आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल 2026 से पहले ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। आईपीएल 2023 में उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए, जबकि 2024 में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। अब एलएसजी में उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
चोरी से पहले दावत, CCTV में कैद हुई ‘खाने-पीने’ वाले चोरों की करतूत
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा