AI Impact Summit के चलते राजधानी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
नई दिल्ली| भारत मंडपम में आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 18 फरवरी की शाम को यातायात व्यवस्था में विशेष इंतजामों की घोषणा की है। भारत मंडपम के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जाम लगने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी है।
यातायात प्रभावित होने वाले क्षेत्र और सलाह
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे शाम 4 बजे के बाद नई दिल्ली इलाके से अनावश्यक आवाजाही से बचें। जिन सड़कों पर वीवीआईपी मूवमेंट की उम्मीद है, वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन प्रतिबंधों का ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
इन सड़कों पर रहेगा असर
एडवाइजरी के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग और मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर से भैरों मार्ग तक) पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. इसके अलावा शांति पथ (सत्या मार्ग से कौटिल्य मार्ग के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्या मार्ग (यशवंत प्लेस से शांति पथ तक) और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी जाम की संभावना जताई गई है।
इन वैकल्पिक मार्गों से चलने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग और के. कामराज मार्ग शामिल हैं। गौरतलब है कि 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा है। इस मेगा आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शहर भर में 10 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। इनमें से लगभग 5 हजार ट्रैफिक कर्मचारी वाहनों की आवाजाही, मार्ग परिवर्तन और वीआईपी रूट्स को संभालने में लगाए गए हैं।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर