सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर वकील के तर्कों ने बदला मामला
गाजीपुर/शिलांग: देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को आखिरकार जमानत मिल गई है। कोर्ट ने सोनम की रिहाई का मुख्य आधार पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी में अपनाई गई प्रक्रिया की खामियों को माना है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हुई इस गिरफ्तारी को लेकर कानूनी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर उठे सवाल
सोनम के वकील ने अदालत में दलील दी कि गाजीपुर से उसकी गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने कानूनी नियमों का पालन नहीं किया था। आरोपी को यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि उसे किस जुर्म में हिरासत में लिया जा रहा है। इसी तकनीकी आधार को ढाल बनाकर बचाव पक्ष ने जमानत हासिल करने में सफलता पाई। हालांकि, सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत अर्जी अभी लंबित है और हत्या में शामिल अन्य चार साथियों को भी फिलहाल राहत नहीं मिली है।
इन आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है राहत
सोनम से पहले इस मामले में सबूत मिटाने के आरोपी शिलोम जेम्स, मकान मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को जमानत दी जा चुकी है। शिलोम पर फ्लैट से मिले गहने और नकदी छिपाने के साथ-साथ साक्ष्यों से भरा बैग जलाने का संगीन आरोप है।
11 महीने बाद जेल से बाहर आएगी सोनम
पिछले साल 23 मई को शिलांग में राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। वारदात के 17 दिन बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए इंदौर से चार लोगों को दबोचा था। वहीं सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया था। पकड़े जाने से पहले सोनम ने लूट और अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके प्रेमी राज कुशवाहा की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
क्रूरता की हदें: चाकू से वार कर खाई में फेंका था शव
पुलिस जांच के अनुसार, सोनम के इशारे पर आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने राजा पर बड़े चाकुओं से हमला किया था। हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया था। सोनम खुद आरोपियों के साथ बाइक पर फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस पूरी वारदात की साजिश राज कुशवाहा ने रची थी, हालांकि वह खुद मौके पर मौजूद नहीं था।
पीड़ित परिवार ने जताया भारी विरोध
आरोपियों को मिल रही सिलसिलेवार जमानत से मृतक राजा का परिवार गहरे सदमे और गुस्से में है। राजा के भाई विपिन ने कहा:
"केस अभी ट्रायल पर है और मुख्य आरोपी को जमानत मिलना न्याय के साथ खिलवाड़ है। सोनम बाहर निकलकर गवाहों को डरा सकती है और सबूत नष्ट कर सकती है। हम अपने वकील के जरिए इस जमानत का उच्च न्यायालय में पुरजोर विरोध करेंगे।"
विपिन ने सोनम के भाई गोविंद पर भी आरोप लगाया कि वह एक तरफ साथ होने का नाटक कर रहा है और दूसरी तरफ छिपकर सोनम की कानूनी मदद कर रहा है।

CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद बोलीं- 'अब मैं ठीक हूं'
कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ से कई जिलों तक फैला नकली दवाओं का जाल, 20 करोड़ की खेप बरामद; जांच तेज
रिश्तों का खौफनाक अंत! कोरबा में खाने के विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान
ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
अमेरिका के टैरिफ ऐलान से भारतीय दवा कंपनियों की बढ़ी चिंता, जानिए वजह
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
पीओके में जनआक्रोश से पाकिस्तान परेशान, आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार