दीवाली से पहले चांदनी चौक के लोगों को सता रहा कौन सा डर
नई दिल्ली । संगठन ने मुख्यमंत्री से गौरी शंकर मंदिर (लाल किला के सामने), टाउन हॉल, फतेहपुरी मस्जिद, बारा टूटी चौक, हौज काजी चौक और कुतुब रोड चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दमकल की गाड़ियों, एम्बुलेंस और एनडीआरएफ कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। देश के बाकी राज्यों की तरह भारत की राजधानी दिल्ली में भी दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच चांदनी चौक के लोगों को एक डर भी सता रहा है। चांदनी चौक के निवासियों के एक संगठन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से त्योहारों के मौसम से पहले इस क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और एनडीआरएफ के जवानों को तैनात करने का आग्रह किया है। भाजपा नेता और चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव, प्रवीण शंकर कपूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह व्यापार केंद्र अवैध बाजारों की एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। इन बाजारों ने स्थानीय विधायकों और पार्षदों के राजनीतिक संरक्षण के तहत सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि इस साल स्थिति और भी खराब हो गई है। जबरदस्त भीड़ के कारण आपात स्थिति में स्थानीय लोगों और खरीदारों के लिए खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि भीड़भाड़ वाली गलियों में दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस प्रवेश नहीं कर सकती हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से गौरी शंकर मंदिर (लाल किला के सामने), टाउन हॉल, फतेहपुरी मस्जिद, बारा टूटी चौक, हौज काजी चौक और कुतुब रोड चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दमकल की गाड़ियों, एम्बुलेंस और एनडीआरएफ कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, संगठन ने पुरानी दिल्ली में अधिक ट्रैफिक कर्मियों को तैनात करने की भी मांग की।

मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत