सैलून में घुसकर युवक पर हमला, सुल्तानपुरी में बढ़ी दहशत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जगदंबा मार्केट स्थित एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दिनदहाड़े इस वारदात को तब अंजाम दिया जब युवक बाल कटवा रहा था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
पहले ली फोटो, फिर साथियों के साथ किया हमला
वारदात का तरीका किसी फिल्मी पटकथा जैसा नजर आता है। चश्मदीदों और परिजनों के अनुसार, हमले से पहले तीन युवक सैलून के अंदर आए और मोबाइल से पीड़ित की तस्वीर खींची। माना जा रहा है कि यह फोटो किसी को कन्फर्मेशन के लिए भेजी गई थी। इसके कुछ ही देर बाद हमलावर अपने चार अन्य साथियों को बुलाकर लाए और दुकान में घुसकर युवक पर चाकुओं से हमला कर फरार हो गए।
सब्जी विक्रेता का बेटा है घायल नैतिक
घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय नैतिक के रूप में हुई है। नैतिक के पिता मनोज ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ जगदंबा मार्केट में ही सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे नैतिक उनसे बाल कटवाने के लिए 50 रुपये लेकर गया था। कुछ ही देर बाद उन्हें खबर मिली कि उनके बेटे को बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया है। गंभीर हालत में उसे तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
बाजार में अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
भरे बाजार हुई इस हिंसक घटना के बाद जगदंबा मार्केट के व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावर कौन थे और फोटो खींचकर किसे भेजी गई थी।

कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
निजी नंबरों पर चल रहा था कारोबार का पेमेंट सिस्टम, GST टीम ने की छापेमारी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
सचिन का बड़ा बयान, "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ देश के लिए खतरनाक"
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
जंतर-मंतर पर अब बिना वर्दी नहीं होगी ड्यूटी, वायरल वीडियो के बाद सख्ती
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे